स्कूल जा रहे भाई-बहन की डीटीसी बस से कुचलकर मौत
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 17 वर्षीय करन पाल सिंह और उसकी 13 वर्षीया बहन ईशु नारंग मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया,"करन मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि ईशु पीछे बैठी थी। दीप बाजार के निकट एकाएक मोटरसाइकिल फिसल गई और सामने से आ रही एक डीटीसी बस उनके ऊपर चढ़ गई।"
अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस चालक रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications