नस्लभेदी टिप्पणी के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री के सहायक का इस्तीफा
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि नासिर के कथित बयान किसी भी रूप में प्रधानमंत्री रज्जाक के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते।
अधिकारी का इरादा किसी किस्म की अशोभनीय टिप्पणी का नहीं था। वह विकासशील देश में सभी जातियों द्वारा दिए जा रहे योगदान के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
पूर्व विधायक नासिर ने बाद में इसके लिए माफी भी मांग ली। उन्होंने भारतीय सरकार की शिक्षा संबंधी कुछ नीतियों के बारे में भारतीय और चीनी समुदाय की मांगों का उल्लेख किया था। इस पर मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी)और मलेशियन चायनीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि वहां से उठकर चले गए थे।
एमआईसी के सूचना प्रमुख पी. कमलनाथन ने कहा है कि नासिर द्वारा अपने बयान की जिम्मेदारी लिया जाना सराहनीय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications