पर्यटकों से गुलजार है बोधगया

पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बौद्घ संप्रदायों के पवित्र तीर्थस्थल तथा अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों में शुमार बिहार का बोधगया इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ दिसंबर में 49,081 पर्यटक बोध गया पहुंच चुके हैं।

पटना से लगभग 110 किलोमीटर दूर गया जिले के बोध गया में घूमने का सही वक्त दिसंबर से मार्च माना जाता है । स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि इस समय यहां कोई भी होटल खाली नही हैं।

होटल व्यवसायी रामनाथ प्रसाद बताते हैं कि बोध गया में लगभाग दो दर्जन विदेशी महाविहारों में जहां उन देशों से आये विदेशी पर्यटकों को रहने की सुविधा है वहीं 25 से ज्यादा होटलों में 10 हजार रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के कमरों में इन दिनों रहने का स्थान नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि इस सीजन में केवल बोधगया या बिहार के ही नहीं बल्कि विदेशी भी इस सीजन का लाभ उठाते हुए व्यवसाय करते हैं।

पर्यटक विभाग की आंकड़ों को मानें तो दिसंबर में बोधगया पहुंचने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 1,09,557 थी वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या 49,081 थी।

यहां फूल बेचने वाले विदेशी लुई का कहना है कि वे पिछले दो वषरें से यहां सीजन में फूल बेचने आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में यह सीजन अच्छा है। इसका कारण वह जनवरी में धर्मगुरू दलाईलामा के एक सप्ताह के बोधगया प्रवास को मानते हैं।

मान्यता है कि बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे ही महात्मा बुद्घ को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+