दिल्ली में तापमान बढ़ा
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली वालों के लिए बुधवार अपेक्षाकृत गर्म रहा और आसमान भी साफ रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को राजधानी का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications