दिल्ली में मिनी बस पलटने से छात्र सहित 3 की मौत (लीड-1)
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली में अंतर्राज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के पास बुधवार सुबह एक मिनी बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने आईएएनएस को बताया कि यह मिनी बस वजीराबाद से आईएसबीटी की तरफ आ रही थी। सुबह करीब आठ बजे यह मजनू का टीला के पास पलट गई, जिससे एक छात्र समेत तीन लोग मारे गए और 17 यात्री जख्मी हो गए।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस का पिछला टायर फटने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
घायलों में कई छात्र हैं, जिन्हें आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications