हनोवर व्यापार मेला 19 अप्रैल से
मेले को औद्योगिक उत्पादों का एक अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार माना जाता है। मेले के आयोजकों के अनुसार मेले में विश्व ऊर्जा संवाद का आयोजन किया जाएगा, इसमें दुनिया के व्यापार, विज्ञान और सरकारी क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें ऊर्जा के बेहतर उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मेले में औद्योगिक स्वचालन, ऊर्जा, विद्युत संयंत्र प्रौद्योगिकी, परिवहन, डिजिटल फैक्टरी, औद्योगिक आपूर्ति, कोयला प्रौद्योगिकी, शोध और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अलग-अलग मेलों का आयोजन होगा।
इस मेले का सहयोगी देश इटली है। भारत वर्ष 2006 में हनोवर व्यापार मेले का साझेदार था। वर्ष 2009 में भारत की 137 कंपनियों ने हनोवर व्यापार मेले हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications