छत्तीसगढ़ में 8 नक्सली मारे गए
यह मुठभेड़ राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर बीजापुर जिले के घने जंगलों में हुई।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने कहा, "भैरामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत घने जंगलों में सात नक्सली मारे गए। जिला पुलिस और विशेष पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने नक्सलियों के एक ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होती रही। एक अन्य नक्सली बीजापुर पुलिस थाना क्षेत्र में मारा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications