पाकिस्तान विस्फोट में मारे गए 8 लोगों में 3 अमेरिकी भी

Pakistan map
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में (एनडब्ल्यूएफपी) बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक बालिका विद्यालय के पास हुए बम विस्फोट की एक घटना में मारे गए आठ लोगों में अमेरिकी सेना के तीन जवान भी शामिल हैं।

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता रिचर्ड स्नेलसायर ने एक बयान में कहा है, "पाकिस्तान के केंद्र शासित कबायली इलाके के निचले दीर जिले में सुबह लगभग 11.20 बजे हुए एक आतंकी विस्फोट में तीन अमेरिकी मारे गए हैं और दो घायल हो गए हैं।"

अधिकारियों ने कहा है कि एनडब्ल्यूएफपी प्रांत में निचले दीर जिले की बालमबाट तहसील के कोटो क्षेत्र में हुए इस विस्फोट में 60 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश स्कूली बच्चे शामिल हैं।

प्रशिक्ष्‍ण देने आए थे पाक

स्नेलसायर ने कहा है कि मारे गए अमेरिकी पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स के आमंत्रण पर सैन्य प्रशिक्षक देने के लिए पाकिस्तान आए थे। हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक और चार स्कूली छात्राओं की भी मौत हो गई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायलों में कई सारे स्थानीय पत्रकार शामिल हैं। विस्फोट के कारण स्कूल की इमारत को और आसपास के भवनों को क्षति पहुंची है।

जिले के पुलिस प्रमुख मुमताज जरीन ने कहा है कि यह बम सुरक्षाकर्मियों और विदेशी अतिथियों के काफिले को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। यह काफिला अमेरिकी मानवीय सहायता के जरिए जीर्णोद्धार किए गए एक बालिका विद्यालय के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था।

सेना के अनुसार विस्फोट में एक वाहन भी नष्ट हो गया है। प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिका इस घातक आतंकी हमले की निंदा करता है। हम मारे गए सैनिकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जाहिर करते हैं।" मुमताज जरीन ने डान न्यूज को बताया कि विस्फोट के बाद कम से कम 15 बालिकाएं स्कूल इमारत के अंदर फंस गई थीं।

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने तालिबान लड़ाकों को खदेड़ने के लिए निचले दीर और अन्य इलाकों में पिछले बसंत ऋतु से ही अभियान छेड़ रखा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि इस हमले के पीछे तालिबान आतंकियों का हाथ है। लेकिन अभी तक किसी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+