न्यूजीलैंड में छात्रा ने विश्वविद्यालय की फीस के लिए कौमार्य बेचा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार छात्रा ने खुद को 'यूनिगर्ल' बताते हुए एक नीलामी वेबसाइट पर अपने कौमार्य की बोली लगाई। उसे विज्ञापन देखने वाले करीब 30,000 लोगों से 1,200 से अधिक प्रस्ताव मिले।
छात्रा ने बताया कि उसने 31,500 डॉलर के एक प्रस्ताव को स्वीकार किया क्योंकि वह उसकी उम्मीद से काफी अधिक था।
वेबसाइट 'आईनीड डॉट को डॉट एनजेड' पर छात्रा ने कहा कि इस घटना और उसके सभी परिणामों पर विचार करने के बाद ही उसने अपने कौमार्य की बोली लगाई।
वेबसाइट के मालिक रॉस मैकिंजे ने वाइकाटो टाइम्स को बताया कि उनको सौदे की पुष्टि के लिए अधिकृत किया गया था लेकिन वह छात्रा कि पहचान को गुप्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications