शांति वार्ता के लिए कार्रवाई रोके सरकार : उल्फा
इन दिनों जेल में कैद उल्फा के उपाध्यक्ष प्रदीप गोगोई ने संवाददाताओं से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कहा, "यदि हम राज्य में शांति चाहते हैं तो सेना द्वारा की जा रही उग्रवाद निरोधी कार्रवाई हर हाल में रोकी जानी चाहिए। यदि इस तरह के अभियान जारी रहते हैं तो शांति वार्ता नहीं हो सकती।"
सैन्य कार्रवाई रोके जाने की मांग ऐसे समय में की गई है जब बुधवार को अति वांछित बासा सिंह सहित उल्फा के दो शीर्ष नेताओं को सेना के जवानों ने उत्तरी उदालगुरि जिले में कालैगांव के पास मार गिराया।
इस बीच जेल में बंद उल्फा नेताओं ने एक बार फिर गृह मंत्री पी.चिदंबरम के शांति वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। नेताओं ने कहा है कि वे बातचीत के लिए जेल से कोई औपचारिक पत्र नहीं लिख सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications