चुप होने पर होगा मुंबई विवाद का अंत : मीरा कुमार
मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित पीठासीन अधिकारियों और विधानसभा के सचिवों के सम्मेलन के उदघाटन समारोह में हिस्सा लेने आईं मीरा कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि इस देश के सभी नागरिकों देश में कहीं भी रहने का पूरा अधिकार है, पूरी स्वतंत्रता है और जितने भी नागरिक हैं सभी देश भक्त हैं।
जब उनसे पूछा गया कि मराठी और गैरमराठी के मुद्दे का अंत अखिर कब होगा तो उन्होंने कहा कि जिस दिन हम सब इस पर बोलना बंद कर देंगे उसी दिन विवाद का अंत हो जाएगा, जितना इस पर बोलेंगे उतना ही यह विवाद बढ़ेगा।
महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर तो वे भी बहुत चिंतित हैं, इस पर सदन (लोकसभा) में भी बात उठी थी और चर्चा भी कराई गई थी। महंगाई सभी को छू रही है और खास कर आम व्यक्ति जो गरीबी की रेखा से नीचे के हैं, वे इससे बहुत ज्यादा त्रस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications