इजरायली विमानों का गाजा में तस्करी के लिए बनी सुरंगों पर हमला

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले से पहले इजरायली विमानों ने दक्षिणी गाजा सीमा का चक्कर लगाया और कई सुरंगों को नष्ट कर दिया।

गाजा में इस्लामी आंदोलन हमास का कब्जा होने के बाद पिछले दो वर्षो से इजरायल ने फिलस्तीन के इस तटीय इलाके की कड़ी घेराबंदी की है। इसके बाद से मिस्र की सीमा पर तस्करी के लिए कई सुरंगें बनाई गईं और उनसे ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी होती है।

इजरायल का कहना है कि इन सुरंगों के माध्यम से आतंकवादी ईरान से हथियारों की तस्करी करके गाजा में लाते हैं।

मंगलवार सुबह इजरायली रेडियो ने कहा था कि गाजा पट्टी से एक रॉकेट दक्षिणी इजरायल पर दागा गया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+