राजीव सतव होंगे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सचिव व युवा कांग्रेस के प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने नये युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजीव सतव के नाम को हरी झंडी दे दी है।
सतव महाराष्ट्र के कलामनूरी से विधायक हैं और राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाने में राहुल गांधी की अहम भूमिका मानी जा रही है। वह पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का स्थान लेंगे। तंवर हरियाणा की सिरसा सीट से सांसद हैं। वह गत लोकसभा चुनाव में पहली बार संसद के लिए चुने गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications