दक्षिण एशियाई देशों के स्टालों पर दुर्लभ पुस्तकों के लिए जुट रही भीड़
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में दक्षिण एशियाई देशों के स्टॉलों पर इस्लाम और बौद्ध धर्म से जुड़ी दुर्लभ पुस्तकें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पुस्तकों के शौकीन पाठक और विद्वान ऐसी पुस्तकों की मौजूदगी से खासा उत्साहित हैं।
विश्व पुस्तक मेले के 19वें संस्करण में विदेशी प्रकाशकों के दो स्टॉल लगे हुए हैं। पाकिस्तान के एक निजी प्रकाशक के दो स्टॉल और इकबाल अकादमी पाकिस्तान का स्टॉल पर अच्छा कारोबार हो रहा है। हालांकि पाकिस्तान सरकार से सहायता प्राप्त नेशनल बुक फाउंडेशन ऑफ पाकिस्तान का स्टॉल पुस्तक मेले से हट चुका है।
रॉयल बुक कंपनी की सायरा बानो ने आईएएनएस को बताया, "पहले दो दिनों के भीतर हमने अच्छा कारोबार किया। तीसरे दिन भीड़ कम थी। हमारे पास अधिकत्तर छात्र, शोधार्थी और पुस्तकों के प्रकाशक आ रहे हैं जो इस्लाम, बौद्ध धर्म और पाकिस्तान के इतिहास से जुड़ी पुस्तकों की मांग कर रहे हैं।"
बहुत से छात्र और मौलवी पाकिस्तान के इकबाल अकादमी में दुर्लभ पुस्तकों के लिए आ रहे हैं जो भारत में आसानी से नहीं मिलती हैं।
पाकिस्तान के मुख्य स्टॉलों के आलावा अन्य देशों नेपाल और श्रीलंका के स्टॉल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications