ईरान यूरेनियम विनिमय सौदे के लिए राजी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में यह कहा।
विश्व की प्रमुख परमाणु ताकतों के साथ वार्ता के बाद ईरान कम संवर्धित यूरेनियम के निर्यात और तेहरान परमाणु संयंत्र में उपयोग के लिए उच्च संवर्धित यूरेनियम के आयात पर राजी हुआ था।
अहमदीनेजाद ने कहा कि सौदे को पूरी तरह से लागू करने की गारंटी के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications