संसद का बजट सत्र 22 फरवरी से
लोकसभा के महासचिव पी. डी. टी. अचारी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी। यह 15वीं लोकसभा का चौथा सत्र होगा।
अचारी ने एक बयान में कहा, "मंत्रालयों व विभागों की मांग पर स्थायी समिति द्वारा विचार करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए सदन की कार्यवाही 16 मार्च से 12 अप्रैल तक के लिए स्थगित रहेगी।"
बयान में कहा गया है, "सरकारी कामकाज को देखते हुए सदन शुक्रवार सात मई तक चल सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications