पाकिस्तान में संदिग्ध अमेरिकी 'ड्रॉन' हमले में 29 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के कम से कम चार गांवों में हुए इन हवाई हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं।
अपना नाम गुप्त रखने के आग्रह के साथ एक स्थानीय खुफिया अधिकारी ने बताया कि कम से कम आठ ड्रॉन विमानों ने इस हमले में हिस्सा लिया और तालिबान के तीन प्रशिक्षण शिविरों, दो वाहनों और कुछ बंकरों को निशाना बनाकर करीब 18 मिसाइलें दागीं।
तालिबान आतंकवादियों ने इन बंकरों से अमेरिकी विमानों पर हमला किया था और 24 जनवरी को एक ड्रॉन विमान को मार गिराया था।
अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार कम से कम 29 लोगों की मौत हुई और 12 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications