तेलंगाना पर केंद्रीय समिति का कार्यक्षेत्र तय होने का इंतजार
जेएसी के समन्वयक एम.कोदंदाराम ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा समिति के कार्यक्षेत्र और अन्य विवरणों की घोषणा कर दिए जाने के बाद हम बैठक बुलाएंगे और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करेंगे।"
कोदंदाराम ने कहा, "समिति में शामिल किए गए लोगों की बनिस्बत समिति का कार्यक्षेत्र ज्यादा महत्वपूर्ण है।"
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति का कार्यक्षेत्र निर्धारित किया जा रहा है और समिति के अध्यक्ष के साथ सलाह करके उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। जल्द ही उसे घोषित कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications