तेलंगाना पर समिति मात्र बहाना : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पांच सदस्यीय समिति का कोई मतलब नहीं होगा, क्योंकि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए उसके पास कोई स्पष्ट संदर्भ नहीं है।
जावड़ेकर ने कहा, "आंध्र प्रदेश की स्थिति पर सलाह-मशविरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित की गई समिति को भाजपा पूरी तरह से खारिज करती है।"
जावड़ेकर ने कहा कि समिति के लिए न तो कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है और न ही उसके उद्देश्य ही बताए गए हैं।
भाजपा नेता ने कहा, "यह समिति मात्र बहाना है और यह तेलंगाना के लोगों की घायल भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। यह टालमटोल का एक तरीका है।"
जावड़ेकर ने मांग की है कि सरकार को बजट सत्र में तेलंगाना के गठन का विधेयक संसद में पेश करना चाहिए और भाजपा उस विधेयक का समर्थन करने के लिए वचनबद्ध है।
जावड़ेकर ने कहा, "भाजपा मानती है कि दोनों राज्य शांतिपूर्वक अस्तित्व में आएंगे और वे तेजी के साथ समृद्ध होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications