पहले दिन एनटीपीसी के 70 फीसदी निर्गम के लिए लगी बोली
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक शाम चार बजे तब एनटीपीसी के 412,273,220 शेयरों में से 28.7 करोड़ शेयरों के लिए बोली लग चुकी थी। कंपनी इनमें से 42,73,220 शेयर अपने कर्मचारियों के लिए आरक्षित कर चुकी है।
सरकार ने एनटीपीसी में अपनी पांच फीसदी हिस्सेदार बेचने का फैसला किया है। इसके लिए सार्वजनिक निर्गम के तहत 10 रुपये मूल्य के प्रति शेयर की कीमत 201 रुपये तय की गई है। कंपनी के कर्मचारी 10 रुपये की छूट पर शेयर खरीद सकते हैं।
यह सार्वजनिक निर्गम पांच फरवरी को बंद होगा।
वर्तमान में एनटीपीसी में सरकार की हिस्सेदारी 89.5 फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications