पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के बंद का मिला-जुला असर
पीसीएपीए ने इस बंद का आह्वान सुरक्षा बलों की कथित ज्यादतियों के खिलाफ किया है।
पुलिस ने बताया कि झारग्राम, पश्चिमी मिदनापुर के आस-पास के इलाकों और बांकुरा जिले के रानीबंद में बंद का असर रहा लेकिन पुरुलिया जिला इससे अप्रभावित रहा।
विद्यालय और कॉलेज सामान्य तौर पर खुले रहे। पीसीएपीए ने शैक्षिक संस्थानों को बंद से अलग रखा है। यह संगठन नक्सल प्रभावित इलाके से संयुक्त सुरक्षा बलों को तत्काल हटाने की मांग कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम में दुकानें बंद रही और यातायात ठप्प रहा।
पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि बंद के असर से झारग्राम में सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। पीसीपीए के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के चार वाहनों को आग लगा दी।
उन्होंने बताया,"उप-मंडल झारग्राम में कुछ दुकानें बंद रही। खासतौर से झारग्राम शहर में बंद का प्रभाव रहा। सड़कों पर कुछ वाहन चले। पिछले माह आयोजित बंद की तुलना में इस बार की स्थिति बेहतर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications