जया बच्चन हमारे साथ हैं : मोहन सिंह
मोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। ऐसे में उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहने का सवाल ही कहां उठता है?"
मोहन सिंह ने कहा कि जया बच्चन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नहीं पाया गया है, जबकि बच्चन ने अमर सिंह के निष्कासन के निर्णय को बहुत गलत बताया है।
जया बच्चन की आलोचना पर पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर मोहन सिंह ने कहा, "उन्होंने कहां बोला है? उन्होंने पार्टी के खिलाफ नहीं बोला है। वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नहीं हैं।"
ज्ञात हो कि जया बच्चन ने मंगलवार को कहा था कि अमर सिंह के निष्कासन से वह दुखी और व्यथित हैं। उन्होंने कहा था, " तमाम लोगों ने मुलायम सिंह जी को ऐसा निर्णय लेने के लिए भड़काया है।"
उन्होंने यह भी कहा था कि वह तब तक पार्टी नहीं छोड़ेंगी, जब तक मुलायम सिंह उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications