मोइली ने की सोनिया से मुलाकात
कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि मोइली ने इस समिति के बारे में पार्टी सांसदों के विचारों से गांधी को अवगत कराया।
पांच सदस्यीय समिति का नेतृत्व सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी.एन.श्रीकृष्णा करेंगे। समिति की घोषणा बुधवार को की गई। समिति के अन्य सदस्यों में राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय के कुलपति रणबीर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान के वरिष्ठ रिसर्च फेलो अबुसालेह शरीफ, पूर्व गृह सचिव विनोद दुग्गल और आईआईटी, दिल्ली में कला और सामाजिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर रवींदर कौर शामिल हैं।
समिति की संभावित घोषणा के पूर्व तेलंगाना, तटीय आंध्रा और रायलसीमा क्षेत्र के कांग्रेसी सांसदों ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए मोइली से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications