नालंदा में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध धर्म सम्मेलन 6 फरवरी से
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत खासकर बिहार में पर्यटन की संभावनाओं की खोज करना तथा इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त करना है।
राज्य पर्यटन विकास विभाग की प्रधान सचिव रश्मि वर्मा ने बुधवार को बताया, "बिहार और केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय तथा नव नालंदा विहार द्वारा आयोजित इस धर्म सम्मेलन में ढ़ाई दर्जन देशों के 300 से अधिक विद्वान भाग लेंगे।"
उन्होंने कहा कि 'एक्सपीरियंस बुद्घिज्म-इन द लैंड ऑफ इट्स ऑरिजन' नामक इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भारत खासकर बिहार में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश, विकास की रणनीति बनाने एवं पौराणिक स्थलों की खुदाई पर विचार विमर्श करना है।
उन्होंने दावा किया कि यह धर्मसम्मेलन ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण को बढ़ावा देने में काफी सहायक सिद्ध होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications