पुलिस हिरासत में भेजा गया इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकवादी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अहमद को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नवीन अरोड़ा के सामने पेश किया जिन्होंने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अहमद को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया था।

सुनवाई के दौरान अहमद ने न्यायाधीश से कहा कि वह शिनाख्त परेड नहीं कराना चाहता।

गौरतलब है कि शहजाद को मंगलवार को दिल्ली लाया गया था। अहमद को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सिंतबर 2008 में बाटला हाउस मुठभेड़ के बारे शहजाद से पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में रखा है।

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में 19 सितंबर 2008 को हुई मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। इस दौरान निरीक्षक मोहन चंद शर्मा भी शहीद हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+