कसाब को महिमामंडित करने वाले एसएएफ महानिरीक्षक पर कार्रवाई (लीड-1)

प्रदेश के गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि सरकार ने कुमार द्वारा कसाब के संबंध में दिए बयान को गंभीरता से लेते हुए उन पर कार्रवाई की है और उन्हें इंदौर से हटाकर पुलिस मुख्यालय संलग्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।

उधर, कुमार ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कहा कि उनकी न तो किसी आतंकवादी को महिमामंडित करने की मंशा थी और न ही उन्होंने कसाब की सराहना की है। बकौल कुमार, "मैंने इतना जरूर कहा है कि कसाब जैसे आतंकवादियों का सामना करने के लिए जवानों को और सजग रहना होगा। इसकी वजह आतंकवादियों की उच्चस्तरीय प्रशिक्षण विधि है। मैंने आतंकवादी की सराहना नहीं की लेकिन इसके बावजूद मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।"

मालूम हो कि कुमार ने इंदौर के सीमा सुरक्षा बल के रेवती रेंज में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कसाब की प्रशिक्षण क्षमता की सराहना की थी। उनके इस उदारहण ने सभी को हैरत में डाल दिया था।

कुमार ने कहा था, "आप जितना अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उतने ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे। प्रशिक्षण के जरिए कुछ भी हासिल किया जा सकता है। कसाब हमारे सामने उदाहरण है। आठवीं पास होते हुए भी उसने एक साल के प्रशिक्षण में हर तरह के हथियार चलाने में महारथ हासिल कर ली। इतना ही नहीं वह ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) जैसे अत्याधुनिक उपकरण और गूगल-अर्थ का भी उपयोग कर सकता है। यह सब प्रशिक्षण से ही संभव हो पाया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+