बीएसएफ का पूर्व अधिकारी करोड़ों की हेरोइन के साथ गिरफ्तार
बीएसएफ के पूर्व उप कमांडेंट हरप्रीत सिंह को नारकोटिक्स सेल ने एक किलोग्राम हेरोइन के साथ अमृतसर के समीप गिरफ्तार किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक हरप्रीत सिंह को पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गुरदासपुर में तैनात किया गया था। पूर्व अधिकारी की जीप से कई किलोग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद वर्ष 2005 में गिरफ्तार कर लिया गया था। जीप के वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया था।
हरप्रीत सिंह को पिछले वर्ष सितंबर में जेल से छोड़ा गया था लेकिन उसे दोबारा नशीले पदार्थो के व्यापार में शामिल पाया गया है।
बीएसएफ के सीमांत उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, " हरप्रीत सिह को वर्ष 2005 में नशीले पदार्थो के साथ पकड़े जाने के बाद सेवामुक्त कर दिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications