बाल ठाकरे सिर्फ कागजी शेर : दिग्विजय सिंह
वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत में दिग्विजय ने कहा कि ठाकरे सिर्फ कागज के शेर हैं। उनके बयानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं।
शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को लपेटे में लेते हुए सिंह ने कहा कि ये लोग हिंसा और मारपीट के जरिए मीडिया में सुर्खियां बंटोरना चाहते हैं। इनमें साहस नहीं है। अगर साहस होता तो मुंबई हमले के एक महीने बाद तक ये बिलों में छिपे बैठे नहीं होते।
इससे पहले राहुल गांधी की मुंबई सभी भारतीयों की टिप्पणी पर और कड़ा रुख अपनाते हुए शिव सेना प्रमुख ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस के युवराज पूरी तरह हताश हो चुके हैं और इसी हताशा के कारण उन्होंने मराठी लोगों और महाराष्ट्र का अपमान किया है। उन्होंने एक बार फिर सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने का मुद्दा उठाया और कहा कि मुंबई भले ही सभी भारतीयों की हो सकती है लेकिन यह एक इतालवी मां की कैसे हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications