यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के कंधमाल दौरे का विरोध (लीड-1)
पुलिस उपायुक्त एच.के. लाल ने आईएएनएस को बताया कि इन कार्यकर्ताओं को मंगलवार रात हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। जैसे ही 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हवाई अड्डे से बाहर निकला, कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी आरंभ कर दी। भारी सुरक्षा के बीच इस प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
बजरंग दल के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने कहा, "यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल एक यह गुप्त दौरा है, जो यहां सामान्य हो चुके माहौल को भड़काने का काम करेगा। हमने सरकार से इस दौरे की इजाजत न देने की मांग की थी। "
उड़ीसा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष स्वरूपानंद पात्रा ने आईएएनएस से कहा, "इस दौरे से यहां के हालात सुधारने में मदद मिलेगी।"
प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के बाद यहां से भूवनेश्वर से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कंधमाल के लिए रवाना होगा।
कंधमाल के जिलाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा, "यह प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को यहां का दौरा करेगा।"
इस प्रतिनिधिमंडल में स्पेन, हंगरी, पोलैंड, आयरलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और ब्रिटेन के सदस्य हैं।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी मंडल के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या के बाद कंधमाल में गत वर्ष दंगे भड़क उठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications