शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 333 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 46.81 अंकों की बढ़त के साथ 16210.25 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16552.99 के उच्चतम और 16210.25 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.90 अंक की बढ़त के साथ 4831.00 पर खुला। निफ्टी ने 4949.15 के ऊपरी और 4831.00 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 98.17 अंकों (1.50 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,646.59 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 89.10 (1.06 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,481.01 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। धातु (4.01 फीसदी), रियल्टी (2.81 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.63 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.12 फीसदी), बैंकिंग (2.07 फीसदी) और दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में (2.01 फीसदी) की सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।
ऑटो (1.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.72 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.45 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (1.43 फीसदी), तेल एवं गैस (1.36 फीसदी), बिजली (0.98 फीसदी) और स्वास्थ्य क्षेत्र में (0.60 फीसदी) की तेजी देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1775 कंपनियों शेयरों में तेजी जबकि 1046 कंपिनयों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 100 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications