उड़ीसा में नक्सली गिरफ्तार
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनूप कृष्ण ने बताया, "हमने पिछली रात (मंगलवार) को जिले के गुदारी गांव के इलाके से एक कट्टर नक्सली को गिरफ्तार किया। वह कई नक्सली गतिविधियों में शामिल था। वह बम बनाने करने का काम भी करता था।"
नक्सली पूर्न उर्फ कुडुकाका को केंद्रीय र्जिव पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत जिले के तुबुनी, बंदानगी और कटरागुड़ा गांवों में चल रहे अभियान में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक पूरना इस इलाके में विस्फोटकों का इंतजाम करता था। पुलिस ने उसके पास से पांच बंदूकें और पांच बारूदी सुरंगों के अलावा विस्फोटक भी बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications