हत्या के मामले में अदालत में पेश हुए सोरेन

सोरेन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एन.एन.सिंह की अदालत में पेश हुए। सरकारी पक्ष के वकील ने इस मामले में अपना पक्ष रखा।

शिबू सोरेन को चार जनवरी को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किया गया था लेकिन उसी दिन राज्य विधान सभा में विश्वासमत हासिल करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था। इसी वजह से वह अदालत में पेश नहीं हो सके थे। उसके बाद अदालत ने सोरेन को तीन फरवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि यह मामला दो बकरियों को मारे जाने को लेकर उपजे विवाद के कारण हुई दो लोगों की हत्या से जुड़ा है। यह घटना अप्रैल, 1974 में गिरीडीह जिले के कोदको गांव में हुई थी।

सोरेन पर चुंदी सिंह और खिरोधर सिंह की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। दोनों पर दो बकरियों को चुराकर मार डालने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में 10 आरोपी थे जिनमें से आठ को 1983 में बरी कर दिया गया था और एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+