कसाब के गुण गाने वाले आईजी का ट्रांसफर

Kasab
भोपाल। इंदौर जिले में तैनात विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को मुंबई पर नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले में पकड़े गए एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की प्रशिक्षण क्षमता की सराहना करना महंगा पड़ा। प्रदेश सरकार ने उनके इस बयान को गंभीरता से लेते हुए उन्हें इंदौर से हटाकर पुलिस मुख्यालय (भोपाल) संलग्न करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने बुधवार को बताया कि सरकार ने राजेंद्र के कसाब के संबंध में दिए बयान को गंभीरता से लेते हुए उन पर कार्रवाई की है और उन्हें इंदौर से हटाकर पुलिस मुख्यालय संलग्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।

कसाब के प्रशिक्षण की सराहना की थी

मालूम हो कि राजेन्द्र ने इंदौर के सीमा सुरक्षा बल के रेवती रेंज में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कसाब की प्रशिक्षण क्षमता की सराहना की थी। उनके इस उदारहण ने सभी को हैरत में डाल दिया था।

राजेंद्र ने कहा था, "आप जितना अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उतने ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे। प्रशिक्षण के जरिए कुछ भी हासिल किया जा सकता है। कसाब हमारे सामने उदाहरण है। आठवीं पास होते हुए भी उसने एक साल के प्रशिक्षण में हर तरह के हथियार चलाने में महारथ हासिल कर ली। इतना ही नहीं वह ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) जैसे अत्याधुनिक उपकरण और गूगल-अर्थ का भी उपयोग कर सकता है। यह सब प्रशिक्षण से ही संभव हो पाया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+