मंत्री समूह ने एयर इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा
विमान कंपनी को सरकार से वित्तीय मदद हासिल करने से पहले घाटे में कमी करने को कहा गया था।
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंत्री समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "मंत्री समूह ने कुछ स्पष्टीकरणों के लिए कहा है। हम दोबारा बैठक करेंगे। एयर इंडिया व्यापक पैमाने पर लागत घटाने का प्रयास कर रही है।"
उन्होंने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाली समिति ने पिछले वर्ष नवंबर में एयर इंडिया को 800 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने का रास्ता साफ किया था।
इस सहायता से पहले एयर इंडिया को खर्चे में 2000 करोड़ रुपये की कटौती करने को कहा गया था लेकिन अब तक वह केवल 150-180 करोड़ रुपये की कटौती कर सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications