महिला के शरीर से 40 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया
चिकित्सकों का कहना है कि भारत में बड़े आकार का ट्यूमर निकाले जाने का यह कोई दुर्लभ मामला नहीं है।
दक्षिणी त्रिपुरा में उदयपुर जिले के एक अस्पताल में मंगलवार को दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने नीलापति देब्बारमा नाम की महिला के शरीर से यह ट्यूमर निकाला।
प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ सलिलबिंदु चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया, "गरीब जनजातीय समुदाय की इस महिला के अंडाशय में पिछले दो साल से ट्यूमर था। दो दिन पहले ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।"
चक्रवर्ती की देख-रेख में चिकित्सकों की एक टीम ने महिला का ऑपरेशन किया।
चक्रवर्ती ने बताया,"किसी के शरीर से बड़ा ट्यूमर का निकलना भारत में कोई बड़ी बात नहीं हैं। लेकिन ऐसा ऑपरेशन जोखिमभरा होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications