डीटीसी बस ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को कुचला (लीड 1)
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 17 वर्षीय करन पाल सिंह और उसकी 13 वर्षीया बहन ईशु नारंग मोटरसाइकिल से माता जय कौर पब्लिक स्कूल जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया, "करन मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि ईशु पिछली सीट पर बैठी थी। दीप बाजार के निकट अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई और सामने से आ रही एक डीटीसी बस उनके ऊपर चढ़ गई। बस गुरु हर किशन पब्लिक स्कूल के बच्चों को छोड़कर डिपो की तरफ लौट रही थी।"
अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ अशोक विहार फेस-प्रथम में रहते थे। बस चालक रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications