बिजली समस्याओं का निपटारा जन सुनवाई में
भोपाल 3 फरवरी (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में विद्युत वितरण को सुचारु बनाए रखने के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए बिजली विभाग हर हफ्ते जन सुनवाई का आयोजन करेगा।
राज्य शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं के बिलों की समस्या, तारों के टूटने सहित अन्य समस्याओं का निराकरण जन सुनवाई के जरिए किया जाए।
इसके लिए दिन भी तय कर दिए गए हैं। मुख्य अभियंता (क्षेत्रीय) बुधवार को सुबह 11 से 12 बजे तक, अधीक्षण अभियंता (संचारण एवं संधारण) हर मंगलवार और कार्यपालन मंत्री (संचारण एवं संधारण) हर सोमवार को सुबह 11 से 12 बजे तक जन सुनवाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications