असम में मुठभेड़ के दौरान उल्फा के 2 आतंकवादी मारे गए
गुवाहाटी, 3 फरवरी (आईएएनएस)। असम में युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक स्कूली छात्र की भी इस गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से लगभग 90 किलोमीटर दूर उदलगुड़ी जिले के कलाईगांव के समीप रातभर चली मुठभेड़ में उल्फा का हमलावर बासा सिंह बुधवार तड़के मारा गया। मुठभेड़ के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ मंगलवार शाम लगभग पांच बजे से शुरू होकर बुधवार सुबह लगभग छह बजे तक चली।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक स्कूली छात्र को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। एक पुलिसकर्मी भी इसमें घायल हो गया।"
पुलिस अधिकारी के अनुसार बासा सिंह असम के विभिन्न भागों में पिछले तीन साल के दौरान हुए कम से कम 20 घातक हमलों में शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications