पूर्व सांसद ने माकपा छोड़ी

पलक्कड़ (केरल), 3 फरवरी (आईएएनएस)। केरल की सत्ताधारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को बुधवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब पूर्व सांसद एस. शिवरमन ने पार्टी छोड़ दी।

ओट्टापालम संसदीय सीट से 1993 से 96 के दौरान सांसद रहे शिवरमन ने कहा, "मेरे पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। पार्टी में कहा कुछ जाता है और किया कुछ और जाता है।"

उन्होंने कहा, "पार्टी के शुद्धिकरण दस्तावेज की सिर्फ चर्चा के लिए चर्चा हो रही है। क्योंकि गलत गतिविधियां अभी भी पार्टी में जारी है। ऐसे में शुद्धिकरण कैसा हुआ।"

शिवरमन ने छात्र राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखते हुए माकपा के टिकट पर वर्ष 1993 में ओट्टापालम से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। पारम्परिक रूप से यह कांग्रेस की सीट थी लेकिन शिवरमन ने कांग्रेस उम्मीदवार को 1.30 लाख मतों से पराजित कर सभी को चौंका दिया था।

शिवरमन से पहले दो पूर्व लोकसभा सदस्य ए. पी. अब्दुल्ला कुट्टी और के. एस. मनोज भी पार्टी छोड़ चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+