भारत की मदद से मलेशिया में ड्रग्स तस्करों को पकड़ना सहज
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार, ड्रग्स खपाने के लिए मलेशिया एक बड़ा अड्डा बन गया है। यहां पाकिस्तान, पश्चिम अफ्रीका, इराक और लैटिन अमेरिका से मादक पदार्थो की तस्करी होती है।
संघीय नारकोटिक्स विभाग के उप निदेशक (खुफिया और ऑपरेशन) आटोमन हारुन ने कहा, 'विदेशी ड्रग्स प्रवर्तन का खुफिया तंत्र तस्करों को पकड़ने में मददगार साबित हो सकता है क्योंकि अकेले इस पर लगाम लगाना मुश्किल है। '
हारुन ने कहा कि विदेशी ड्रग्स प्रवर्तन एजेंसियों की सूचनाओं के आधार पर मलेशिया में कई ड्रग्स रैकेट्स का भंडाफोड़ किया गया है।
मलेशिया में विभिन्न देशों और समुदायों के लोग रहते हैं। विदेशियों का एक बड़ा समूह यहां हमेशा मौजूद रहता है, इसलिए तस्करों का इनके बीच छिपे रहना काफी आसान होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications