पाकिस्तान में बम विस्फोट, 3 विदेशियों सहित 6 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में बुधवार को सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर बम विस्फोट में तीन विदेशियों सहित छह व्यक्ति मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार निचले दीर जिले के कोटो क्षेत्र में एक कन्या विद्यालय के बाहर हुए विस्फोट में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जिले के पुलिस प्रमुख मुमताज जरीन ने कहा, "छह लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से तीन विदेशी हैं।"
विदेशियों की पहचान के बारे में शीघ्र पता नहीं चल सका है लेकिन समझा जाता है कि उनका संबंध सहायता एजेंसियों से था।
सुरक्षाकर्मी सहायता एजेंसियों के कर्मियों और पत्रकारों को मैदान कस्बे सरकार द्वारा दोबारा बनवाए गए एक स्कूल के उद्घाटन समारोह में ले जा रहे थे। तभी आतंकवादियों ने रिमोट कंट्रोल से यह विस्फोट कर दिया।
सेना के अनुसार विस्फोट में एक वाहन नष्ट हो गया तथा क्षेत्र की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने तालिबान लड़ाकों को खदेड़ने के लिए निचले दीर और अन्य इलाकों में पिछले बसंत से अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications