आस्ट्रेलियाई प्रांत के प्रधानमंत्री ने भारतीय मीडिया और अधिकारियों की आलोचना की
विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जान ब्रम्बी ने कहा, "भारतीय मीडिया और कुछ हद तक वहां की सरकार के नुमाइंदे भी इन घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।"
एसेनडॉन निवासी जसप्रीत सिंह (29 वर्ष) ने आठ जनवरी को दावा किया कि अज्ञात हमलावरों ने उसे जलाने का प्रयास किया। परंतु पुलिस का आरोप है कि अपनी कार को बीमा दावे के लिए जलाने का प्रयास करते समय जसप्रीत दुर्घटनावश घायल हुआ।
जसप्रीत पर पुलिस से गलत शिकायत करने और वित्तीय लाभ के लिए आपराधिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार ब्राम्बी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में न्यू साउथ वेल्स में सड़क के किनारे मृत पाए गए रंजोध सिंह नामक व्यक्ति का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या के लिए जिन दो लोगों को आरोपी बनाया गया है वे भारतीय हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय मीडिया खबरों को पेश करने में कुछ संतुलन रखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications