महिंद्रा ने कम कीमत वाला मिनी ट्रक बाजार में उतारा
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को दो लाख 79 हजार रुपये की कीमत वाला एक छोटा ट्रक 'मैक्सिमो' बाजार में उतारा।
इस ट्रक का प्रदर्शन नई दिल्ली में आयोजित आटो एक्सपो में किया गया था। कंपनी के महाराष्ट्र स्थित चकन संयंत्र में निर्मित इस ट्रक को एक साल के मुफ्त रखरखाव की पेशकश के साथ बाजार में उतारा गया है।
कंपनी के मुताबिक, इस ट्रक में दो सिलेंडर का इंजन लगाया गया है। प्रत्येक सिलेंडर में चार वाल्व हैं, जिनसे 25 बीएचपी ऊर्जा पैदा होती है। यह एक लीटर डीजल में 20 किलोमीटर चलेगा। साथ ही इस पर 850 किलोग्राम वजन ढुलाई की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications