राइफल साफ करते समय गोलियां चलीं, सुरक्षाकर्मी की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, 'झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्व सांसद सुमन महतो के निवास स्थान गमहरिया में राज्य पुलिस के दो सुरक्षाकर्मी अपनी एके 47 राइफल और नौ एमएम पिस्तौल साफ कर रहे थे। इसी दौरान गलती से दोनों को गोलियां लग गईं। एक सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
घायल गार्ड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जमशेदपुर से सांसद रहीं सुमन महतो ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे के समय वह घर पर नहीं थीं, लेकिन सूचना मिलते ही वह अपने घर पहुंचीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications