अमर सिंह, जया प्रदा के सपा से रिश्ते खत्म

मोहन सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में स र्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इन सभी की सदस्यता समाप्त करने का कारण पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त होना बताया गया है। पार्टी ने संजय दत्त के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ऐसा लगता है कि संजय दत्त ने अंतिम समय में अमर सिंह का साथ छोड़ दिया है।
मोहन सिंह के मुताबिक "अमर सिंह पार्टी की गलत छवि जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्हेने पार्टी के समानांतर एक संगठन खड़ा कर लिया है। वह लगातार पार्टी की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और पार्टी का अनुशासन तोड़ रहे हैं। अमर सिंह सपा की जातिविहिन भावनाओं को ठेस पहुंचाकर पार्टी की जातिवादी छवि पेश कर रहे हैं"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications