अमिताभ बच्चन बने गुजरात के ब्रांड एंबेसडर
गांधीनगर। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात के नए ब्रांड एम्बेस्डर होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे एक संदेश में अमिताभ बच्चन ने इसे स्वीकार कर लिया है।
अमिताभ ने भी नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव स्वीकार करने संबंधी संदेश भेजा है। अमिताभ ने मोदी को भेजे गए संदेश में लिखा है "आपने गुजरात के ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में बहुत कृपा पूर्वक विचार किया है। मैं इस प्रस्ताव को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। मैं आशा करता हूं कि हम गुजरात की बेहतरी के लिए एक साथ काम करेंगे।"
पिछले महीने की छह तारीख को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'पा' फिल्म के विशेष प्रदर्शन के मौके पर गांधीनगर आए अमिताभ ने गुजरात का ब्रांड एम्बेस्डर बनने की इच्छा जाहिर की थी। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा था, "मैं गुजरात के लिए अपनी आवाज और चेहरा दिखाना पसंद करूंगा।"













Click it and Unblock the Notifications