हैदराबाद में अस्पताल में आग, 30 लोग घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमाजिगुडा इलाके में स्थित पार्क सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में आग लग गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घायलों में मरीज, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष से आठ मरीजों को निकाल लिया गया है।
घायलों को निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्था (निम्स) और यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications