कांग्रेस नेताओं के आजमगढ़ दौरे का विरोध करेगी उलेमा काउंसिल
उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव ताहिर मदनी ने मंगलवार को आजमगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा का आजमगढ़ के संजरपुर आकर बाटला हाउस मुठभेड़ के फर्जी आरोपियों के माता-पिता से मिलना कांग्रेस की एक छद्म राजनीति का हिस्सा है।
मदनी ने कहा कि उलेमा काउंसिल उनके दौरे का कड़ा विरोध करेगी और जिले में उन्हें घुसने नहीं देगी। काउंसिल कार्यकर्ता जगह-जगह काले झंडे दिखाकर उन्हें वापस जाने और बाटला हाउस कांड की न्यायिक जांच कराये जाने का नारा देंगे।
उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह वास्तव में मुसलमानों के बहुत हितैषी हैं तो पहले वह अपनी सरकार और सोनिया गांधी से फर्जी बाटला हाउस मुठभेड़ की जांच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा करवाना सुनिश्चति करें, जो पहले उन्होंने वादा किया था। तभी आजमगढ़ की जनता उनका स्वागत कर पाएगी वरना नहीं।
उधर दिग्विजय सिंह ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं आजमगढ़ जाउंगा। दौरे में वहां जो भी मुझ्झसे मिलना चाहेगा, मैं उससे मिलुंगा। दिग्विजय 3 फरवरी को आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications