पूर्व केंद्रीय मंत्री को धमकी भरा फोन करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को धमकी भरा फोन करने वाले एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि धमकी भरे कई फोन काल्स आने के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने 26 जनवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एच.जी.एस.धालीवाल ने कहा, "इलेक्ट्रानिक चौकसी के आधार पर हमने इम्तियाज नामक एक श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया है। वह शराब के नशे में आकर फोन करता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications