राजस्थान में सड़कों के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये
यह परियोजना राजस्थान ग्रामीण सड़क विकास योजना एजेंसी (आरआरडीए) द्वारा पूरी की जाएगी, राजस्थान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को यही एजेंसी पूरा कर रही है।
सहायता योनजा व्यय हेतु है और तद्नुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पीएमजीएसवाई दिशानिर्देशों में समय-समय पर किए गए प्रावधानों और उसके अधीन जारी किए पूरक निर्देशों के अधीन होगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शत-प्रतिशत केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजना है जो देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क उपलब्ध कराने के लिए है। पीएमजीएसवाई ग्रामीण क्षेत्रों में 500 और उससे अधिक लोगों की जनसंख्या वाली सभी बस्तियों को तथा पहाड़ी क्षेत्रों, जनजातीय क्षेत्रों और रेगिस्तानी क्षेत्रों में 250 और उससे अधिक लोगों की बसावट वाली जगहों में अच्छी और सभी मौसम में चलने लायक सड़क सम्पर्क उपलब्ध कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications